आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारप्रेरणाराजकाजसंगठन

ओपनथियेटर में आज से शुरू होगा भव्य रामलीला

कोरबा। घंटाघर ओपन थियेटर में 15 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली रामलीला को लेकर केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया और तैयारियों की जानकारी दी।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने बताया कि 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ और भगवान श्रीराम के आदर्श को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा भी गत वर्ष से घंटाघर ओपन थियेटर में श्रीराम लीला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन का दूसरा वर्ष है और 15 से 20 अक्टूबर तक रामलीला एवं भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस बार और भव्यता के साथ रामलीला होगी। मंच को बड़ा बनाया गया है और दर्शकों की संख्या को देखते हुए पंडाल को भी बड़ा बनाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पंचवटी विश्राम गृह, कोरबा में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर में 15 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव के संबंध में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ सम्मिलित होकर पत्रकार बंधुओं से विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर रामलीला आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। यह आयोजन समृद्ध भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं तथा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

  कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक,  विभागीय योजनाओं व लंबित प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button