आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़पर्यावरणप्रेरणाराजकाजसमीक्षासामाजिक

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदमुरा में हुई वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता

कोरबा, 7 अक्टूबर। जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुदमुरा में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर कुदमुरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदमुरा में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

वन विभाग एवं विद्यालय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संतुलन, वन संरक्षण एवं वन्यजीवों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने वन्यजीवों के संरक्षण और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता चक्रवर्ती, वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपा भगत, ग्राम पटेल श्री दुर्गा प्रसाद राठिया सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button