अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

चलती कार के बोनट पर युवतियां ने बनाया वीडियोः दरवाजों पर लटककर डांस, पुलिस ने की कार्रवाई

कोरबा, 18 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए चलती कार पर खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर में गरबा ड्रेस पहने तीन युवतियां काले रंग की चलती कार पर स्टंट करती नजर आईं। एक युवती कार के बोनट पर लेटी हुई थी, जबकि दो अन्य कार के दोनों तरफ के दरवाजों पर लटककर डांस कर रही थीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, स्टंट करने वाली युवतियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

वायरल वीडियो में काले रंग की कार सड़क पर चलती दिखाई दे रही है। इस दौरान तीन युवतियां कार के अलग-अलग हिस्सों पर खतरनाक अंदाज में स्टंट करती नजर आती हैं। युवतियों ने ‘जस्ट चील चील चील’ गाने पर यह वीडियो शूट किया था। वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा गया था, ‘फ्रीडंम उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हरकत पर नाराजगी जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। चलती कार पर इस तरह का स्टंट करना न केवल युवतियों, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता था।

  BALCO को झटका: कर्मचारियों की टाउनशिप को बिजली पर GST ITC का नहीं मिलेगा लाभ – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 12 बीयू 6007 के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। स्टंट करने वाली युवतियों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर में तीन युवतियां चलती कार पर खतरनाक स्टंट करती दिखाई दी थीं। एक युवती कार के बोनट पर लेटी हुई थी, जबकि दो अन्य कार के दरवाजों पर लटककर डांस कर रही थीं। उन्होंने बताया कि इस तरह की हरकत से सड़क पर मौजूद दूसरे लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट न करें। चलती गाड़ी के बोनट पर लेटना या दरवाजों पर लटककर डांस करना गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। कुछ सेकेंड की रील के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना भारी पड़ सकता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button