🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसड़क सुरक्षा

यातायात व्यवस्था बाधितः सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रैक्टरों पर निगम आयुक्त की पड़ी नजर, तत्काल पुलिस बुला की कार्रवाई

कोरबा 24 अगस्त। शहर की सड़कों को पार्किंग और वाहन खड़े करने का अड्डा बनाने वालों पर अब प्रशासन की नजर है। रविवार सुबह शहर भ्रमण पर निकले आईएएस एवं नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की नजर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रैक्टरों पर पड़ी। सड़क पर ट्रैक्टर खड़े कर यातायात प्रभावित किए जाने को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया और वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त की इस त्वरित कार्रवाई से सड़क किनारे वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान साफ संदेश दिया गया कि सार्वजनिक सड़क किसी की निजी पार्किंग या यार्ड नहीं है।

Advertisement Carousel

दरअसल, शहर के सीतामणी क्षेत्र में रेत परिवहन से जुड़े कुछ ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़े किए जा रहे थे। एक के बाद एक ट्रैक्टरों की पार्किंग से सड़क पर आवागमन प्रभावित होने और जाम की स्थिति बनने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी दौरान निगम आयुक्त की नजर इन वाहनों पर पड़ी और उन्होंने तत्काल कार्रवाई कराई। कोरबा शहर में ट्रैफिक जाम की एक बड़ी वजह बेतरतीब पार्किंग भी बनती जा रही है। बाजारों और प्रमुख सड़कों पर वाहन चालक सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर खरीदारी करने लगते हैं। कई जगह तो सड़क के हिस्से को ही पार्किंग की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे राहगीरों और दूसरे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  वैभव मिश्रा को पुलिस अधीक्षक ने क्यों दी बधाई पढ़िए पूरी ख़बर

ऐसे में निगम आयुक्त की कार्रवाई को शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि सड़क पर ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहनों की अवैध पार्किंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहता है या कार्रवाई सिर्फ एक दिन तक सीमित रहती है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button