छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

रायपुर । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह पूरे प्रदेश में गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन होगा। राज्यपाल रमेन डेका इस समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज एक परिपत्र जारी कर गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए समस्त विभाग, समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों के कार्यक्रम तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय आयोजन में राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी के पश्चात उनका उद्बोधन होगा। इसके अलावा समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों/संस्थानों द्वारा चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा और पदक अलंकरण समारोह भी होगा। समारोह स्थल में रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए जाएंगे। राज्य स्तर पर होने वाले परेड में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, डीएफ, जेल पुलिस बल, होमगार्ड, एसटीएफ कमांडो, बीएसएफ, आईटीबीटी एवं अन्य सशस्त्र बल की टुकड़ियां भी शामिल होंगी।

 

 

जिला मुख्यालयों में शासन द्वारा विनिर्दिष्ट मंत्रीगण द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि केवल जिला मुख्यालयों को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान में परेड नहीं होगी। यहां के परेड में सेना (जहां उपलब्ध हो), पुलिस, नगर सेना, जेल प्रहरी की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम गरिमामय एवं रूचिपूर्ण हों।

  मलेरिया के खिलाफ जंगलों में उतरा स्वास्थ्य महकमा, संवेदनशील इलाकों की परखी तैयारियां

 

 

 

साथ ही जनपद पंचायत या तहसील स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा एवं ऐसी नगर पालिका/नगर पंचायत जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में, गांवों के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर, सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

प्रदेश की राजधानी रायपुर और अन्य जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा, इसे देखते हुए रायपुर व अन्य जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से पूर्व सम्पन्न कर लिया जाए, ताकि इन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारीगण जिले के मुख्य समारोह में भाग ले सकें।

 

विभाग और कार्यालय प्रमुख द्वारा उनके शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया जाएगा। शासकीय और सार्वजनिक भवनों में ध्वजारोहण किया जाएगा और 26 जनवरी की रात्रि में रोशनी की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button