🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

ग्रहदशा दूर करने का  झांसा दे दस लाख रुपए की ठगी,आरोपी गिरफ्तार


जांजगीर– चांपा। विघ्न बाधा दूर करने के नाम से 10 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रह दशा दूर करने का झांसा दे दस लाख रुपए और मोबाइल की ठगी कर ली थी। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

Advertisement Carousel



अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार निवासी आनंद प्रकाश मिरी 10 लाख रुपए  मोबाइल की ठगी की गई थी। कुछ समस्याओं के चलते आनंद प्रसाद मिरी परेशान थे। उन्हें कुरमा निवासी कुमार पाटले ने तंत्र मंत्र से समस्या का समाधान होने का झांसा दिया। उसने कहा कि बाहर से पंडित बुलाकर ग्रहों को शांत करवाना होगा जिससे विघ्न बाधा दूर होगी। कुमार पाटले ने विनोद कुमार सूर्यवंशी और जगदीश प्रसाद लहरे ऊर्फ कल्लू को तांत्रिक बना कर आनंद मिरी से मिलवाया।

आनंद मिरी को फर्जी  तांत्रिको ने  दस लाख रुपए अनुष्ठान में लगने  की बात कही और अनुष्ठान के दिन दस लाख रुपए ले के आने का झांसा दिया। जब आनंद मिरी दस लाख लेकर पहुंचे तो फर्जी बाबाओं व कुमार पाटले ने उन्हें अनुष्ठान से पहले गंगाजल पीने को दिया। जिसको पीने से आनंद मिरी बेहोश हो गए। जिसके बाद ठग गैंग दस लाख रूपए और मोबाइल लेकर फरार हो गया।

प्रकरण में  अकलतरा थाने में धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र का अपराध दर्ज कर विनोद कुमार सूर्यवंशी उर्फ विक्रम और जगदीश लहरे ऊर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि आरोपी अमित कुमार पाटले साकिन कुरमा फरार था। नए एसपी विवेक शुक्ला ने पदभार ग्रहण करने के बाद प्रकरण की समीक्षा की और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर  अकलतरा थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button