देश-दुनिया

गुजरात यूनिवर्सिटी की पूर्व वीसी डॉ. नीरजा गुप्ता ने लौटाए 14 करोड़, अपनी ही 1000 किताबें जबरन बेचने का भी आरोप

अहमदाबाद। गुजरात विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच अपनी लिखी पुस्तक की एक हजार प्रतियां विश्वविद्यालय को बेचने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन आरोपों की जांच गुजरात हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश दीपक व्यास को सौंपी है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

डॉ. गुप्ता वर्ष 2023 से 2026 तक विश्वविद्यालय की कुलपति रहीं। आरोप है कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत मिले 16.50 करोड़ रुपये में से 14 करोड़ रुपये उन्होंने अपने खाते में जमा कर लिए थे।मामला सामने आने के बाद उन्होंने परियोजना निरीक्षक के पद से इस्तीफा दिया और डिमांड ड्राफ्ट के जरिए 14 करोड़ रुपये विश्वविद्यालय को लौटा दिए। शेष 2.50 करोड़ रुपये का ऑडिट किया जा रहा है। उन पर कार्यकारी परिषद और सिंडिकेट को विश्वास में लिए बिना 32 करोड़ रुपये के कार्य निजी कंपनी जेपी स्ट्रक्चर को सौंपने का आरोप भी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुस्तक बिक्री का मामला उनके कार्यकाल के अंतिम दिनों का है। आरोप है कि 18 जून, 2026 को उन्होंने अपनी पुस्तक ‘समग्र भारतीय अनुसंधान पद्धति’ की एक हजार प्रतियां विश्वविद्यालय को बिकवाईं। इसके लिए प्रभात प्रकाशन को सवा चार लाख रुपये का भुगतान किया गया। बताया गया है कि विश्वविद्यालय की प्राध्यापक सोनल मल्होत्रा ने आठ विद्यार्थियों के लिए इन पुस्तकों का ऑर्डर दिया था। सोनल की नियुक्ति भी डॉ. नीरजा गुप्ता ने ही की थी। पूर्व कुलपति पर अपने लिए अतिरिक्त पद सृजित कर विश्वविद्यालय कोष से प्रतिमाह सवा चार लाख रुपये लेने, महंगे पैकेज पर प्राध्यापकों की नियुक्ति करने और सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा के दौरान सौंदर्य प्रसाधन खरीदने के आरोप भी हैं।

  जेल से फिर बाहर आएगा आसाराम: राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की 20 दिन की पैरोल याचिका

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button