🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़रायपुर🌍 विश्व समाचार

3 साल बाद EOW के सामने पेश हुए पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कोल लेवी समेत कई घोटालों में पूछताछ तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी, शराब और कस्टम मिलिंग घोटालों से जुड़े मामलों में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने करीब तीन साल बाद बुधवार को रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया। इसके बाद EOW ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी को कोल लेवी घोटाले की विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी की जब्त डायरी में कांग्रेस भवन के नाम पर करोड़ों रुपये के लेन-देन की एंट्री मिली थी। EOW का दावा है कि यह राशि रामगोपाल अग्रवाल के माध्यम से कांग्रेस भवन तक पहुंचाई गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम कहां से आई, किन लोगों ने पहुंचाई, किसने इसे प्राप्त किया और आखिर इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया गया। इन सभी पहलुओं को लेकर रामगोपाल अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले EOW उनके बेटे वैभव अग्रवाल से भी लगातार दो दिनों तक पूछताछ कर चुकी है। एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान मिले दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर पूछताछ आगे बढ़ाई जा रही है।

  छत्तीसगढ़ में बड़ा मुआवजा घोटाला! एक जमीन, 6 दावेदार, 48 करोड़ की लूट – EOW की 18 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड,अफसरों के घर से निकले करोड़ों के दस्तावेज

EOW का आरोप है कि शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर और उसके सहयोगियों द्वारा करोड़ों रुपये रामगोपाल अग्रवाल के माध्यम से कांग्रेस भवन तक पहुंचाए गए। वहीं कस्टम मिलिंग घोटाले में भी कारोबारी रोशन चंद्राकर द्वारा बड़ी रकम इसी माध्यम से पहुंचाने का दावा किया गया है।

फिलहाल EOW रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका, संबंधित व्यक्तियों से उनके संपर्क, वित्तीय लेन-देन, धन के स्रोत, प्राप्ति और उपयोग से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। एजेंसी का कहना है कि जांच अभी जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, इन आरोपों पर रामगोपाल अग्रवाल या प्रदेश कांग्रेस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button