IAS/IPSछत्तीसगढ़

फ्लाईऐश का अब निर्धारित स्थान पर होगा डंपिंग

ट्रांसपोर्टिंग की होगी जीपीएस ट्रैकिंग ,निर्धारित स्थान पर लगेंगे जियो टैगिंग

15 अप्रैल से होगा जरूरी ,
नहीं होगा प्रदूषण

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

“छग सरकार का स्वगतेय कदम” – प्रशांत सिंह ठाकुर

जांजगीर/ 19/03/25
पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने छग सरकार निरन्तर प्रयासरत है। इस दिशा में मंत्री ओपी चौधरी की पहल से अब फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टेशन को पारदर्शी बनाने जीपीएस ट्रैकिंग और जीयो टैगिंग की व्यवस्था की जा रही है।

भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि ” छग सरकार 15 अप्रैल से फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग को जियो टैगिंग व जीपीएस ट्रैकिंग से जोड़ रही है, जिससे प्रदूषण सम्बन्धी शिकायतों में कमी आयेगी। प्रदूषण नियंत्रण हेतु सरकार का यह कदम स्वागतेय है।“

सामान्यतः यह देखा गया है कि फ्लाईएस का समुचित निपटान नही किया जाता। फ्लाईएश ट्रांसपोर्टेशन में लगी टीम फ्लाइएस को कहीं भी डंप कर देती हैं। यत्र–तत्र बिखराव से प्रदूषण सम्बन्धी गम्भीर संकट उतपन्न होता है, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य पर
गम्भीर खतरे की आशंका बनी रहती है।
उन्होंने फ्लाई फ्लाई ऐश के अवैध डंपिंग की शिकायतों को रोकने के लिए छग सरकार के इस निर्णय को क्रांतिकारी कदम बताया। निश्चित रूप से इससे पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टेशन को पारदर्शी बनाया जाएगा। अब फ्लाई ऐश निश्चित स्थान पर डंप होगा।

  राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रख रही भाजपा की सरकार : श्री ठाकुर

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार सभी के स्वास्थ्य हितों का ध्यान रखती है। इस कारण से यह निर्णय लिया गया है। इस निर्णय का सभी स्वागत करते हैं।
उन्होंने इस निर्णय के लिए विभागीय मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।


Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button