डेम में नाव के साथ डूबे मछवारे पंकज की, दो दिन बाद पानी में तैरती मिली लाश,ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना





बिलासपुर – बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के खूंटाघाट डेम में बुधवार की शाम मछली पकड़ने गए 2 मछवारो की नाव देर शाम आई आंधी तूफान के चलते बड़ा हादसा हो गया जहाँ  मछुआरों नाव अनियंत्रित होकर पलट गया था । इस नाव में सवार राहुल केवट और पंकज केवर्त दोनों मछवारो की जान पर बन आई, जिसमें से एक
युवक राहुल तो तैरकर डेम से बाहर आ कर अपनी जान बचा लिया वही इसके दूसरे भाई 22 वर्षीय पंकज केवर्त लापता हो गया था।


2 दिन बाद  लापता
युवक पंकज केवर्त शव डैम मे तैरते नजर आई 
घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस एसडीआरएफ की टीम के साथ ग्रामीण व ठेका कर्मी भी लापता युवक की रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई थी।लेकिन घटना के दो दिन बाद गुरुवार रात तक लापता  युवक का पता नही चल पाया था। जिसकी आज सुबह 6 बजे के लगभग डेम में लाश तैरती हुई मिली है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना  रतनपुर को दिया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.