🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

तहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुक

बलौदाबाजार । जिले के सुहेला तहसील में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां तहसीलदार की कथित बदसलूकी और एकतरफा कार्रवाई से परेशान होकर किसान हीरालाल साहू ने तहसील परिसर में ही जहर पी लिया। आनन-फानन में उन्हें सुहेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Advertisement Carousel

हीरालाल साहू, जो बुड़गहन गाँव के निवासी हैं, पिछले दो वर्षों से अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। लेकिन न्याय न मिलने और लगातार अनदेखी किए जाने से वह हताश थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परिजनों ने तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि तहसीलदार कुणाल सर्वैया ने किसान की बात सुनने के बजाय उन्हें दफ्तर से बाहर निकलवाने का आदेश दिया। हीरालाल के परिवार के सदस्यों ने तहसीलदार के सामने हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, तहसीलदार ने पुलिस को भी बुला लिया।

इंसाफ की उम्मीद खत्म होते देख, हीरालाल ने जेब से जहर की शीशी निकाली और पी लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया।

  जिले के सहकारिता पुरूष श्रवण सिंह सहकारिता विभाग मे बने विधायक प्रतिनिधि

तहसीलदार लापता, प्रशासन ने जांच के आदेश दिए
घटना के बाद से तहसीलदार कुणाल सर्वैया अपने कार्यालय से गायब बताए जा रहे हैं। इस बीच, मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने सिमगा एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। अब देखना होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है और क्या किसान को न्याय मिल पाता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button