आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणा

नवरात्रि भक्ति का आस्थाः गरिमा व स्वर्णा द्वारा देवी गीतों की प्रस्तुति 20 को

कोरबा, 14 अक्टूबर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के विकास नगर रेजिडेंशियल कॉलोनी में आश्विन नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है। 20 अक्टूबर को यहां गरिमा और स्वर्णा दिवाकर के द्वारा देवी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। शारदीय नवरात्र पर कोयलांचल में मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का भव्य नजारा देखने को मिल रहा है। नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आकर्षक पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है।

उत्सव में कुसमुंडा सहित कोरबा जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति द्वारा प्रतिदिन प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ डांडिया नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि उत्सव को और खास बनाने के लिए 20 अक्टूबर, मंगलवार को प्रसिद्ध गायिका गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर संगीतमय प्रस्तुति देंगी। इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button