‘पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर’ में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

कोरबा 01 जुलाई। शहर के व्यस्त पावर हाउस रोड स्थित ‘पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर’ में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें और दुकान से उठता काला धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और आसपास की कई दुकानें सुरक्षित बच गईं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info