अपराधछत्तीसगढ़रायपुर

कोयला घोटाला: फरार रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से EOW की पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में दर्ज एफआईआर में रामगोपाल अग्रवाल और वैभव अग्रवाल दोनों के नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ पूरी होने के बाद वैभव अग्रवाल को विशेष EOW कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामले की जांच EOW समेत संबंधित एजेंसियां कर रही हैं और जिनके पास जानकारी है, उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए। जांच एजेंसियों के अनुसार, जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच कोयले के परिवहन पर प्रति टन 25 रुपये की अवैध लेवी वसूलकर करीब 540 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। इस मामले की जांच ED और EOW द्वारा लगातार जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button