एबीवीटीपीएस मड़वा से सेवानिवृत्त हुए कार्यपालन अभियंता को दी गई भावपूर्ण विदाई

जांजगीर 01 जुलाई 2026-अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से जून माह में कार्यपालन अभियंता अनूप चंद्रदेव वर्मा सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता श्री एचएन. कोसरिया द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया गया। मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त अधिकारी को स्मृतिचिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, आरएल ध्रुव, एसडी द्विवेदी और एन. लकरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
तकनीकी भवन सभाकक्ष में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। अनूप चंद्रदेव वर्मा ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 40 वर्ष, 03 माह, 26 दिन की लंबी सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति डंगनिया रायपुर में ड्राफ्टमेन के पद पर हुई थी। श्री वर्मा वर्ष 1992 में विभागीय परीक्षा के माध्यम से कनिष्ठ अभियंता (प्रशिक्षु) के पद पर चयनित हुए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी द्वारा अपने दीर्घ कार्यकाल के अनुभव को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ कल्याण अधिकारी आरएस. टेकाम द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया।

Live Cricket Info