जगदलपुर से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 62 यात्री थे सवार, कलेक्टर ने कहा…

जगदलपुर-  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर मंगलवार अपराह्न एक बजे इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। राहत की बात यह है कि फ्लाइट में सवार सभी 62 यात्री सुरक्षित हैं। यह फ्लाइट एक बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के महज 12 मिनट बाद ही खिड़की टूटने के चलते आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट के एक हिस्से की खिड़की टूटने से यह आपात स्थिति उत्पन्न हुई। पायलट ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए फ्लाइट को सुरक्षित रूप से वापस एयरपोर्ट पर उतार लिया। यह लैंडिंग एक बजकर 12 मिनट पर कराई गई। राहत की बात यह है कि फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरलाइंस की टीम द्वारा तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है। उक्त फ्लाइट में कुल 62 यात्री सवार थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.