🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसमीक्षा

निदेशक तकनीकी रहे एसईसीएल गेवरा के प्रवास पर, खदान का निरीक्षण कर उत्पादन -डिस्पैच में तेजी लाने दिए निर्देश

कोरबा 15 सितंबर। एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र ने गेवरा क्षेत्र का दौरा कर खदान में संचालित विभिन्न विभागीय एवं संविदा पैचों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खनन कार्यों की प्रगति, उत्पादन और डिस्पैच की स्थिति की समीक्षा की।

Advertisement Carousel

दौरे के दौरान निदेशक तकनीकी ने पीएनसी पैच, देव माइनिंग, सानिक माइनिंग, विभागीय पैच एवं बथोरा पैच का भ्रमण किया और वहां चल रहे खनन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से उत्पादन, डिस्पैच तथा ऑफटेक से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने साइलो-1, साइलो-2, साइलो-3 एवं साइलो-4 से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। इसके साथ ही ईसीध्एफसी से जुड़े विषयों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्री महापात्र ने अधिकारियों से खदान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उत्पादन और डिस्पैच को सुचारू बनाए रखने तथा खनन कार्यों में आवश्यक गति बरकरार रखने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी और समन्वय के साथ लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button