🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़नियुक्तिबड़ी ख़बर

डॉ. निर्मला शर्मा बनीं न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष

कोरबा। पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक समय से अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुकीं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा को न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन का सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके चयन से प्रदेशभर के पत्रकारों में हर्ष का माहौल है और देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Advertisement Carousel

डॉ. निर्मला शर्मा का संगठनात्मक कार्यों में लंबा अनुभव रहा है। अपनी विशिष्ट कार्यशैली, मिलनसार व्यक्तित्व, निर्भीक पत्रकारिता, साफ-सुथरी छवि और जुझारू स्वभाव के कारण वे पत्रकार समुदाय में व्यापक रूप से सम्मानित और लोकप्रिय हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वर्तमान में कोरबा निवासी डॉ. शर्मा ‘सृजन सुमन’ एवं ‘सजग निगाहें’ समाचार पत्र की संपादक हैं। साथ ही वे इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) में नेशनल काउंसलर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। पत्रकारिता एवं संगठनात्मक क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, दक्षता और सक्रिय भूमिका को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उनके नाम की प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अनुशंसा की थी। इसके बाद प्रदेश एवं कोरबा के पत्रकारों ने सर्वसम्मति से उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना।

पत्रकार हित में ऐतिहासिक कार्य करने का संकल्प

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. निर्मला शर्मा ने कहा कि वे पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। उनका लक्ष्य न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन को केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देशभर में एक मजबूत और विशिष्ट पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए वे धरातल पर रहकर सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।

  जनजातीय लोक संस्कृति के रंग में सराबोर बस्तर पण्डुम के जिला स्तरीय आयोजन का समापन

पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए कार्यरत है संगठन

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ), नई दिल्ली से संबद्ध न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा, पहचान एवं मान्यता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्य करता है। संगठन आवश्यकता पड़ने पर पत्रकारों को कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराने, पत्रकारिता एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष करने, राष्ट्रीय हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा पत्रकारों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण जैसे कार्यक्रम आयोजित करता है।

डॉ. निर्मला शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रदेशभर के पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button