छत्तीसगढ़

भाजपा के राजेश सूर्यवंशी बने जिला पंचायत अध्यक्ष मात्र एक वोट से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को

बिलासपुर। बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हो गया है। वोटिंग के बाद जारी हुए नतीजे में भाजपा के राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र एक वोट से हराया है। कांग्रेस ने सतकली बावरे को अपना प्रत्याशी बनाया था।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने राजेश सूर्यवंशी को अपना समर्थन दिया था। वहीं कांग्रेस पार्टी ने सतकली बावरे को अपना समर्थन दिया था। भाजपा जिला पंचायत में 17 सदस्य हैं। करीबी मुकाबले में भाजपा के राजेश सूर्यवंशी ने    एक वोट से जीत हासिल कर ली। राजेश सूर्यवंशी को 9 सदस्यों ने वोट दिया। जबकि कांग्रेस की सतकली बावरे को 8 वोट मिले हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

करीबी मुकाबले में दोनों दलों के समर्थकों के बीच भारी तनाव देखने को मिला।  दोनों पक्षों के बीच गहमा गहमी रही और मतदान के दौरान भी जबरदस्त हंगामा होता रहा। नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा खेमे में जबरदस्त उत्साह है जबकि कांग्रेस समर्थकों में निराशा का माहौल रहा। राजेश सूर्यवंशी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद कहा कि उन्हें पार्टी ने मौका दिया है, वह जिला पंचायत के विकास और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। वहीं कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए स्मृति त्रिलोक श्रीवास को अपना समर्थन दिया है।

  गुरु घासीदास ने 'मनखे मनखे एक समान' के संदेश से जगाई सामाजिक समरूपता की अलख: रजनीश देवांगन

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button