🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

पंचायत सचिव संघ का प्रदर्शन, अल्टीमेटम की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

बिलाईगढ़ । प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर बिलाईगढ़ ब्लॉक के जनपद पंचायत मुख्यालय में पंचायत सचिव संघ ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सचिव संघ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और राज्य सरकार द्वारा 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने के अल्टीमेटम की प्रतियां जलाकर विरोध जता रहे हैं।

Advertisement Carousel

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
पंचायत सचिव संघ ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान पंचायत सचिवों के नियमितीकरण का वादा ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संघ ने यह भी बताया कि पूर्व आंदोलन के समय वर्तमान गृह मंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार बनने पर नियमितीकरण करने का आश्वासन दिया था। इसी वादाखिलाफी से आहत होकर प्रदेश पंचायत सचिव संघ मजबूरन ब्लॉक मुख्यालय पर धरने पर बैठा है।

अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। पंचायत सचिवों का कहना है कि वे अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे और सरकार से जल्द से जल्द वादे पूरे करने की मांग कर रहे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button