छत्तीसगढ़

हिन्दी साहित्य सम्मान 2024 से सम्मानित हुई डॉ ज्योति मिश्रा और डाँ अलका यादव
काव्य पाठ कर दोनों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान



बिलासपुर।वाराणसी (उत्तरप्रदेश) में होने वाले ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय  सम्मान समारोह , कवि सम्मेलन में, जिसमें 151 कवि एवं कवयित्रियों ने काव्यपाठ किया। इस ऐतिहासिक कवि सम्मेलन में बिलासपुर की कवयित्री डॉ. ज्योति मिश्रा एवं  समाज सेविका, पी. एन. एस महाविद्यालय की सहायक  प्रध्यापिका डॉ. अलका यतींद्र यादव भी उपस्थित थीं, इन्होंने भी काव्यपाठ करके बिलासपुर नगर का गौरव बढ़ाया।

वाराणसी में “विश्व हिन्दी शोध-संवर्धन अकादमी एवं हिन्दी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में डॉ. ज्योति मिश्रा को “हिन्दी साहित्य शिरोमणि” एवं हिंदी साहित्य श्री सम्मान सम्मान से सम्मानित किया गया तथा डॉ.  अलका यादव को  भारत की प्रसिद्ध कवयित्री ” सुभद्रा कुमारी चौहान एवं  “. हिंदी साहित्य श्री_ सम्मान..”. सम्मान से सम्मानित किया गया. यह विराट कवि सम्मेलन प्रसिद्ध कवि, लेखक, उपन्यास कार डॉ. हीरालाल मिश्रा “मधुकर” जी द्वारा  संपादित देश के सबसे बड़े काव्य संग्रह “नई सदी के स्वर” भाग 3 के  विमोचन के अवसर पर कई साहित्यकारों और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button