IAS/IPSTransferदेश - विदेशबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

दिल्ली ब्लास्ट : लाल किले के पास धमाके से मचा हड़कंप — यूपी-उत्तराखंड में अलर्ट, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, सीमावर्ती जिलों में भी बढ़ाई चौकसी

नई दिल्ली / लखनऊ / देहरादून।राजधानी दिल्ली सोमवार 10 नवंबर की शाम उस वक्त दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ। घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता देखा गया और कुछ ही देर में पूरी जगह पुलिस और एनएसजी की टीमों से घिर गई। शुरुआती जानकारी में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद दिल्ली समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर जुटी हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सरकारों ने भी सुरक्षा के मद्देनज़र राज्यभर में अलर्ट घोषित कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीएम योगी का निर्देश – भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर रहे कड़ी नजर

दिल्ली धमाके की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर शाम लखनऊ से ही अफसरों की बैठक बुलाई और साफ निर्देश दिए कि

राज्य के हर संवेदनशील जिले में पुलिस चौकसी बढ़ाए,


मंदिरों, बाजारों और बस–रेलवे स्टेशनों पर सख्त निगरानी रखी जाए,
ड्रोन गतिविधियों और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर तुरंत रोक लगाई जाए।

सीएम ने कहा है कि किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस को तकनीकी निगरानी बढ़ाने और गुप्तचर तंत्र को सक्रिय रखने के आदेश दिए गए हैं।

लखनऊ और नोएडा में रेड अलर्ट – हर वाहन और हर शक़्स की हो रही जांच

लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने देर शाम राजधानी में रेड अलर्ट घोषित किया।
चारबाग, हजरतगंज, गोमतीनगर, आलमबाग और मॉल क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है।
नोएडा में भी सेक्टर-18 और मेट्रो स्टेशन इलाकों में पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया है।
शहर के हर मुख्य मार्ग पर पुलिस तैनात है और बिना कारण घूम रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है।

  खूंखार गैंगस्टर अमन साव का अंत! पुलिस एनकाउंटर में ढेर, झारखंड-छत्तीसगढ़ में दहशत खत्म”

नेपाल बॉर्डर पर भी बढ़ी सतर्कता

दिल्ली धमाके की गूंज नेपाल सीमा तक सुनाई दी।
महराजगंज पुलिस ने भारत–नेपाल सीमा पर रेड अलर्ट घोषित कर दिया है।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने खुद फरेंदा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर चौकियों का दौरा किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि

84 किलोमीटर की खुली सीमा पर हर आवाजाही पर नजर रखी जाए,
बॉर्डर की पगडंडियों और चेकपोस्ट पर गश्त बढ़ाई जाए।”

बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी सशस्त्र जवानों की तैनाती कर दी गई है।

पीएम मोदी ने ली स्थिति की जानकारी, गृह मंत्री शाह से की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और हालात की जानकारी ली।
दिल्ली पुलिस, एनआईए और आईबी की टीमें घटनास्थल पर जांच में जुटी हैं।
सूत्रों के मुताबिक, कार में रखे गए विस्फोटक से धमाका हुआ, जिसके कारण आसपास के कई वाहनों को नुकसान पहुंचा।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आस–पास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की तलाश जारी है।

उत्तराखंड में भी बढ़ी चौकसी

देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जैसे प्रमुख शहरों में पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं।
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और पर्यटक स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

देश की राजधानी में हुए इस धमाके ने पूरे उत्तर भारत की सुरक्षा व्यवस्थाओं को हिला कर रख दिया है। पुलिस और जांच एजेंसियां लगातार हर एंगल से जांच में जुटी हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button