बिलासपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 ठिकानों पर छापेमारी, 4 गिरफ्तार, बाथरूम और पानी टंकी में छिपा रखा था महुआ लाहन, 6960 किलो जब्त

बिलासपुर। बिलासपुर संभाग में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता और कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर 23 मार्च 2025 को वृत्त तखतपुर और कोटा में छापेमारी की गई। इस अभियान में 131 लीटर महुआ शराब और 6960 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

बाथरूम और पानी टंकी में छिपाई गई थी शराब

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सबसे चौंकाने वाली जब्ती ग्राम धूमा चौकी जुना पारा में हुई, जहां बाथरूम के अंदर और पानी टंकी में 9 ड्रम महुआ लाहन तथा आंगन में 1 ड्रम छिपा कर रखा गया था।

मुख्य बिंदु: कुल छापे: 6 प्रकरण दर्ज: 6 गिरफ्तार आरोपी: 4 अजमानतीय प्रकरण: 4 जब्त सामग्री: महुआ शराब: 131 लीटर महुआ लाहन: 6960 किलोग्राम

गिरफ्तारी एवं बरामदगी:

  1. रामचंद्र पिता शिवचरण ध्रुव (धूमा) – 9 लीटर महुआ शराब।
  2. आजू राम टेकाम – 6000 किलोग्राम महुआ लाहन, शराब निर्माण सामग्री।
  3. अजय पिता राम कैलिस भारद्वाज (धूमा) – 4 लीटर महुआ शराब।
  4. प्रेमदास पिता मेलाराम (अमने, उम्र 45) – 8 लीटर महुआ शराब।

अन्य बरामदगी:

ग्राम अमने: 50 लीटर महुआ शराब, 960 किलोग्राम महुआ लाहन।

ग्राम धूमा (जंगल के पास): 70 लीटर महुआ शराब।

  Bilaspur news:– कोनी में तालाब खोद मूल स्वरूप में लाने जुटी निगम, पहले ही दिन निकली 80 डंपर मिट्टी, अवैध दुकानें भी हुई जमींदोज

सख्त कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)(क) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

अभियान में इन अधिकारियों का योगदान रहा:

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, नेतराम बंजारे, वेदप्रकाश नेताम, मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी, जगत, जयशंकर, और ड्राइवर संदीप खलखो का विशेष योगदान रहा।

Live Cricket Info