Big newsIAS/IPSRaipurराजकाजसुरक्षासेहत

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा: एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में एक दिन में 46 नए स्वाइन फ्लू मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 19 मरीज रायपुर जिले से सामने आए हैं। इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 से 8 सितंबर 2026 तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 मामले दर्ज हो चुके हैं।

रायपुर में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रायपुर में आज 19 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में जनवरी 2026 से अब तक स्वाइन फ्लू के 127 मामले सामने आ चुके हैं। यह प्रदेश के सभी जिलों में सबसे अधिक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इन जिलों में मिले नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नए मरीजों में बिलासपुर में 3, बलौदाबाजार में 2, बस्तर में 2, दुर्ग में 4, जांजगीर-चांपा में 1, कोंडागांव में 1, कोरबा में 3, महासमुंद में 2, मुंगेली में 1, रायपुर में 19, राजनांदगांव में 2 और सरगुजा में 1 मरीज शामिल हैं। वहीं, अन्य राज्यों से भी 5 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

  देशभक्ति का अनूठा संगमः सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा ‘वन्दे मातरम् ‘

प्रदेश में 113 एक्टिव केस

छत्तीसगढ़ में फिलहाल स्वाइन फ्लू के 113 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 32 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है, जबकि 81 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

जनवरी से अब तक 298 पॉजिटिव मामले

स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी से 8 सितंबर 2026 तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।

जिलेवार स्वाइन फ्लू के आंकड़े

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिलेवार आंकड़ों में रायपुर सबसे आगे है। यहां जनवरी से अब तक 127 मामले दर्ज हो चुके हैं। नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों की निगरानी और उपचार व्यवस्था पर फोकस बढ़ाया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button