🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोविड 19छत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुरसुरक्षा

छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में मिले संक्रमित मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। प्रदेश के रायपुर और राजनांदगांव जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। स्वाइन फ्लू के मामलों के बीच कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मामलों पर निगरानी बढ़ा दी है।

Advertisement Carousel

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर में मिले कोरोना संक्रमित मरीज का फिलहाल होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। वहीं, राजनांदगांव में सामने आए संक्रमित मरीज को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोनों मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं और मरीजों की निगरानी की जा रही है।

स्वाइन फ्लू के मामलों के बीच कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने की अपील की है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button