Big newsBilaspurCrimeIAS/IPS

नशे के लिए सस्पेंडेड कॉन्स्टेबल ने अपने ही घर में की चोरी, दो दोस्तों के साथ मिलकर उड़ाए लाखों के जेवर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरी के एक मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस घर में चोरी हुई, उसी परिवार के सदस्य की भूमिका सामने आने से मामला और भी हैरान करने वाला बन गया। पुलिस के मुताबिक, सस्पेंडेड पुलिस आरक्षक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी की थी। शुरुआती जांच में चोरी की वजह नशे की लत बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, नगदी और वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तीज मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे से टूटे अलमारी और लॉकर के ताले

मामला सकरी थाना क्षेत्र की सागरदीप कॉलोनी का है। यहां रहने वाली वृंदावती मिश्रा तीज मनाने अपने पैतृक गांव रीवा गई थीं। इसी दौरान उनके घर में अलमारी और लॉकर का ताला टूटा मिला।

परिजनों से सूचना मिलने के बाद महिला बिलासपुर लौटीं तो घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने सकरी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

करीबियों पर था शक, बेटे की गतिविधियों से खुला राज

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले घर से जुड़े लोगों और महिला के परिचितों के बारे में जानकारी जुटाई।

  Rs 43 lakh fake recruitment scam busted in Bilaspur; 3 arrested for duping man on promise of govt jobs

जांच के दौरान महिला के बेटे आशीष मिश्रा (31) की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। पुलिस के अनुसार, चोरी के दौरान आशीष घर पर ही मौजूद था। इसके बाद मिले अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस का शक उस पर गहराता गया।

पुलिस ने आशीष से पूछताछ की तो मामले की कड़ियां उसके दो दोस्तों तक भी पहुंच गईं।

दो दोस्तों के साथ मिलकर बनाई चोरी की प्लानिंग

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आशीष ने अपने दोस्तों सूरज सिंह ठाकुर उर्फ मोना (27) और अनुराग चौधरी उर्फ लालू (23) के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

सूरज सिंह ठाकुर सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली का रहने वाला है, जबकि अनुराग चौधरी उसलापुर निवासी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, आशीष को घर में रखे जेवर और नगदी की जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए तीनों ने चोरी की योजना बनाई।

जेवर और बुलेट बाइक बरामद

सकरी पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के गहने और नगदी बरामद की। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट बाइक भी जब्त की गई है।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button