✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कृषि-कृषककोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमीक्षा

कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

एग्रीस्टेक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

कोरबा 06 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न संस्थानों के सघन निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत तानाखार अंतर्गत ग्राम माँझीपारा में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषक चौपाल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कृषक चौपाल के संचालन, किसानों के पंजीयन की प्रगति तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का पंजीयन अभी तक नहीं हो पाया है, उनका चिन्हांकन कर डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के माध्यम से शीघ्र पंजीयन पूर्ण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए किसानों को योजना के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने तथा उन्हें योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों से कहा कि कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी कृषक चौपाल के माध्यम से प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर सीईओ श्री प्रतीक जैन, एसडीएम पोंड़ीउपरोड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button