🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
बड़ी ख़बर

डीईओ कार्यालय पहुंचे कलेक्टर, खुद लगाई हाजिरी, 21 अधिकारी– कर्मचारियों को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में भी 7 को थमाया नोटिस


बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण शासकीय विभागों के कामों में कसावट लाने व जनता की  समस्याओं के  त्वरित निराकरण हेतु लगातार जुटे हुए हैं। दफ्तर में लोगों की समस्याओं का समाधान करने के अलावा वे फिल्ड में भी जाकर समस्याओं को सुन व समझ रहें हैं। उसके साथ ही शासकीय विभागों के कामों में कसावट लाने के लिए जुटे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज अचानक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया और नदारत पाए गए 21 अधिकारी कर्मचारी को नोटिस जारी कर दिया। कलेक्टर ने कल सीएमएचओ कार्यालय का भी औचक निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं के चलते 7 कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी करवाया था।

कलेक्टर अवनीश शरण ने आज पुराने कंपोजिट बिल्डिंग में संचालित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी जप्त कर स्वयं सबकी हाजिरी लगाई। कार्यालय शुरू होने के 1 घंटे बाद भी सहायक संचालक समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंचे थे। जिस पर  कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35



कलेक्टर के निरीक्षण में सहायक संचालक पी.दासरथी,डॉ. अनिल तिवारी सहायक जिला परियोजना अधिकारी, रघुवीर प्रसाद राठौर सहायक संचालक योजना, चन्दभान सिंह ठाकुर कार्यक्रम समन्वयक, रामेश्वर जायसवाल कार्यक्रम समन्वयक, मुकेश पाण्डेय कार्यक्रम समन्वयक, राजूकुमार बैगा कम्प्यूटर ऑपरेटर, एके भीमटे प्र. मुख्य लिपिक, माधव तिवारी सहायक ग्रेड दो, सूर्य प्रकाश कश्यप सहायक ग्रेेड दो, हेमन्त शर्मा क.ले.प., सुनील कुमार यादव क.ले.प, विजय यादव सहायक ग्रेड 3, आकाश तिवारी सहायक ग्रेड 3, अमित यादव सहायक ग्रेड 3, जसपाल कौर व्याख्याता, प्रभात गुप्ते प्र.सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, वंदना वर्मा कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रांजल सिंह सहायक ग्रेड 3, जीवन लाल यादव भृत्य और नवमीत गुप्ता भृत्य गायब मिले। इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

सीएमएचओ दफ्तर का भी किया था निरीक्षण:–

कल गुरुवार को कलेक्टर अवनीश शरण ने अरपापार सरकंडा क्षेत्र में उल्टी दस्त के मरीज मिलने की शिकायत के बाद दौरा किया था। सरकंडा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम उल्टी दस्त के मरीज मिलने पर मौके पर दवाइयां वितरित कर रही थी।  कल गुरुवार को कलेक्टर अवनीश शरण ने सरकंडा क्षेत्र में किए जा रहे सर्वे का जायजा लिया। इसके बाद सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी शेख नौशाद, लेखपाल संजय शर्मा, जूनियर ऑडिटर संजय मिश्रा, प्रभारी जावक शाखा चित्रलेखा पांडे, कर्मचारी मौली जैकब, संदीप तिवारी महेंद्र साहू नदारद मिले। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर विभागीय कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर ने सीएमएचओ को दिए हैं।

टीकाकरण कार्य में लापरवाही पर दो ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक निलंबित:–

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  परिजनों की डाँट से भागा नाबालिग, रतनपुर पुलिस की सतर्कता से गुम बच्चे को बिलासपुर से खोज निकाला


कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने लक्षण रूप कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए हैं। बिल्हा ब्लॉक के उप स्वास्थ्य केंद्र बिरकोना में कार्यरत दो ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सुषमा बंजारे और राकेश साहू को टीकाकरण कार्य में लापरवाही बरतने के चलते निलंबित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए थे। पूर्व में भी कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में बिल्हा अस्पताल में मरीज से पैसे के लेनदेन के आरोप में स्टाफ नर्स को निलंबित  और जीवनदीप  कर्मचारियों को बर्खास्त करने की कार्यवाही की थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button