छत्तीसगढ़

स्कूली बच्चों संग जन्मदिन मनाएंगे सीएम साय, न्योताभोज का होगा आयोजन

पीएम मोदी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर । मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। मुख्‍यमंत्री ने जन्‍मदिन सादगी के साथ मनाने का फैसला किया है। आज वे अपने गृह ग्राम बगीया गए हैं, जहां वे स्‍कूली बच्‍चों के साथ अपना जन्‍मदिन मनाएंगे। सीएम बच्‍चों के लिए न्‍योताभोज का भी आयोजन करेंगे।

 

सीएम के जन्‍मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नीतिन गडकरी, यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य समेत देश के कई नेताओं ने उन्‍हें बधाई दी है।

सीएम आज सुबह राजधानी में थे। इस दौरान प्रदेश कैबिनेट के मंत्रियों, मुख्‍य सिचव अमिताभ जैन और डीजीपी अरुण देव गौतम ने सीएम हाउस जाकर विष्‍णुदेव को जन्‍मदिन की बधाई दी। इसके बाद सीएम यहां से जशपुर रवाना हो गए। वहां से शाम को राजधानी लौटेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button