छत्तीसगढ़

CG BREAKING : अस्पताल में मरीज के परिजन से कराया गया पोछा, वीडियो वायरल…

बिलासपुर, 21 अप्रैल । न्यायधानी के रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अस्पताल के फर्श पर पोछा लगाते नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह महिला किसी मरीज की अटेंडर है, जो इलाज के लिए अस्पताल आई थी, लेकिन उससे सफाई करवाई गई। वायरल वीडियो ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि ग्रैंड न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, मगर अगर यह वीडियो सही है, तो यह घटना स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में संवेदनहीनता का बड़ा उदाहरण है.

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला अस्पताल के फर्श पर पोछा लगा रही है, और पास में मौजूद कुछ लोग मूकदर्शक बने खड़े हैं। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की निंदा करनी शुरू कर दी। सवाल यह उठता है कि क्या अब मरीज के परिजन से ही अस्पताल की सफाई करवाई जाएगी? स्वास्थ्य केंद्र की इस कार्यप्रणाली पर अब जनता और जागरूक नागरिकों के बीच नाराज़गी देखने को मिल रही है.

  शराब पीने जाने के लिए चुरा ली 108 एम्बुलेंस, मेडिकल कैंपस में ही पकड़ाया नशेड़ी आरोपी

 

इस पूरे मामले को बिलासपुर सीएमएचओ ने संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ ने कहा है कि यदि किसी भी अस्पताल कर्मचारी द्वारा महिला से जबरन सफाई करवाई गई है, तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्रों में मानवीय संवेदनाओं का पालन न होना कहीं न कहीं पूरे तंत्र पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और दोषियों को क्या सजा मिलती है.

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button