🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

शराब पीने जाने के लिए चुरा ली 108 एम्बुलेंस, मेडिकल कैंपस में ही पकड़ाया नशेड़ी आरोपी

कोरबा। जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से 108 एम्बुलेंस चुरा ली। हालांकि वह अस्पताल परिसर से बाहर निकल पाता, उससे पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार मड़वारानी निवासी बाबूलाल मिंजवार (42) किसी काम से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा था। नशे में धुत बाबूलाल अपने दोस्त के साथ शराब पीने के लिए मड़वारानी जाना चाहता था, लेकिन उसके पास वहां जाने के लिए कोई साधन या पैसे नहीं थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी दौरान उसकी नजर अस्पताल परिसर में खड़ी 108 एम्बुलेंस पर पड़ी। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में चाबी लगी हुई थी। मौके का फायदा उठाते हुए बाबूलाल ने तुरंत गाड़ी स्टार्ट की और एम्बुलेंस लेकर वहां से निकलने लगा।

हालांकि बाबूलाल को गाड़ी चलाना ठीक से नहीं आता था। उसने जैसे-तैसे एम्बुलेंस चलाने की कोशिश की, लेकिन कैंपस के भीतर ही गाड़ी अचानक बंद हो गई। एम्बुलेंस को अजीब तरीके से चलते देख वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों को शक हुआ। गार्डों ने तुरंत वाहन को घेर लिया और आरोपी को पकड़ लिया।

  छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा उलटफेर किसी भी क्षण: संवेदनशील पदों पर SPS अधिकारियों की वापसी तय

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बाबूलाल मिंजवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त के पास शराब पीने जाने के लिए एम्बुलेंस लेकर भाग रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button