✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

CG – VIDEO : ब्रेकिंग : … उधर बस में सवार महिलाएं कर रही थी, गांजा की तस्करी,इधर पहुंच गई पुलिस,लाखों के गांजा के साथ 2 अरेस्ट ,मामले में SP ने कहा…

उड़ीसा से रायपुर जा रही यात्री बस में 36 किलो गांजा जब्त, बोराई थाना क्षेत्र में दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

धमतरी,4 फरवरी 2025। धमतरी में अवैध गांजा तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है,जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जिले के अंतिम पर स्थित बोराई थाना इलाके की है, बताया जा रहा है कि पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी,जिसके आधार पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक उसी दौरान पुलिस ने उड़ीसा से रायपुर जा रही यात्री बस की चेकिंग जहां दो महिलाओं के पास सूटकेस में रखे करीब 36 किलो ग्राम गांजा बरामद कर उसे जब्त किया है,वहीं मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी है,हालांकि दोनों तस्कर कहां के रहने वाले है और कहां जा रहे ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इधर पुलिस की दुरुस्ती के चलते एक बार फिर गांजा तस्करों की साजिश नाकाम हो गई,क्योंकि इससे पहले भी इसी थाना इलाके में गांजा तस्करों कार्रवाई हो चुकी है,पूर्व में तस्कर ज्यादातर लग्जरी कार,बाईक से गांजा तस्करी करते थे।

  एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर रेत का अवैध भंडारण का चल रहा कारोबार

लेकिन हैरानी करने वाली बात है ये है कि तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए यात्री बस का सहारा लिया है,लेकिन पुलिस ने समय दो महिला तस्करों को अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई कर रही है,फिलहाल लंबे अंतराल बाद बोराई क्षेत्र पर गांजा पर हुई कार्रवाई की पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस पूरे मामले में धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि बोराई थाना क्षेत्र की घटना कल देर रात बस में रूटीन चेकिंग के दौरान दो महिलाएं के पास उनके सूटकेस में करीब 36 किलो गांजा मिला है, बस उड़ीसा से आ रहा था और आगे जा रहा था… मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है, दोनों से पूछताछ की जा रही है,प्रारंभिक पूछताछ ये पता चला है कि महिलाएं कोरियर का काम करती थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button