छत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

CG Road Accident News:–तेज रफ्तार ट्रेलर, एक लाश और 6 किलोमीटर का जाम… बिलासपुर–कोरबा नेशनल हाईवे पर मौत के बाद बवाल

CG Road Accident News:–
रविवार की रात… अंधेरा… और तेज रफ्तार ट्रेलर। बिलासपुर–कोरबा नेशनल हाईवे पर एक अधेड़ की जान चली गई, और उसके बाद सवालों से भरा गुस्सा सड़क पर उतर आया। हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, फिर मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया गया। करीब दो घंटे तक रास्ता बंद रहा, वाहन थमे रहे और सिस्टम पर सवाल खड़े होते रहे।

Bilaspur–Korba बिलासपुर–कोरबा।
नेशनल हाईवे… रोज़ की तरह आवाजाही… और सड़क पार करता एक आदमी। लेकिन रविवार की रात पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बगदेवा में यही हाईवे किसी के लिए आखिरी रास्ता बन गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे एक अधेड़ को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा के मुताबिक, मृतक की पहचान ग्राम करतला निवासी मिलनदास पिता तिलकदास (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। लेकिन पीछे छूट गया एक परिवार— और उसका सवाल।

हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर जुट गए। गुस्सा था, दर्द था, और सवाल था— “अब जिम्मेदारी कौन लेगा?”

मुआवजे की मांग पर सड़क पर उतरे लोग:–

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने साफ कहा— पहले मुआवजा, फिर रास्ता खुलेगा। पाली पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी। सूचना मिलने पर कोटा थाना प्रभारी नरेश चौहान
और एडिशनल एसपी अर्चना झा भी मौके पर पहुंचे। समझाइश दी गई, बातचीत हुई, लेकिन लोग मांग पर अड़े रहे।

  नवदायित्व मिलने के बाद अमर सुल्तानिया ने मुख्यमंत्री व शीर्ष नेतृत्व से की सौजन्य भेंट, लिया मार्गदर्शन, जताया आभार

6 किलोमीटर तक थम गया नेशनल हाईवे:–

चक्काजाम का असर सीधा दिखा। बिलासपुर–कोरबा नेशनल हाईवे पर करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रात में सफर कर रहे यात्री फंसे रहे। पुलिस के प्रयास नाकाम रहे, तब राजस्व अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। मृतक के परिवार को मुआवजा देने के बाद जाकर कहीं यह जाम खुल पाया।

शव उठाया गया, जांच जारी:–


चक्काजाम खत्म होने के बाद पाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को सड़क से हटवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया गया कि मृतक रात में काम निपटाकर घर लौट रहा था, लेकिन नेशनल हाईवे पार करते वक्त मौत ने उसे रोक लिया। वही पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button