✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS:केरल से आकर छत्तीसगढ़ में चोरी,2 शातिर चोर पकड़ाए

राजनांदगांव ,21 मार्च 2025। राजनांदगांव में 2 शातिर चोर पकड़ाए है। दोनों दिन में रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी गैस फायरगन से दरवाजे को जलाकर घरों में घुसते थे। अपने साथ एक बैग में चोरी के औजार और कपड़े रखकर दोपहिया वाहन से पहुंचते थे। चिखली थाना क्षेत्र का मामला है। होली त्योहार के दिन आरोपी राजू माइकल और सोनार संतोष सोनी ने दीनदयाल नगर के एक घर से लाखों की चोरी की थी। आरोपियों के कब्जे से कुल 14 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। दोनों शातिर त्योहारों के दौरान सूने मकानों को निशाना बनाते थे।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

राजू माइकल केरल का रहने वाला है वर्तमान में जीवन कॉलोनी में रहता है। पूछताछ में उसने कई जगहों पर चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी के गहने ब्राम्हणपारा के सोनार संतोष सोनी को बेचता था। दोनों 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी में काम करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 156 ग्राम सोने के जेवरात और डल्ला बरामद किया है, जिसकी कीमत 10.50 लाख रुपए है। इसके अलावा 1 किलो चांदी का डल्ला और 1.50 लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button