C.G. News:– चाकूबाजी में हुई युवक की मौत, विवाद के बाद एक ने दूसरे युवक को दिनदहाड़े मारा चाकू, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Bilaspur – कम पर जाने निकले युवक की दूसरे युवक ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार आरोपी पूर्व में भी चाकू से मृतक पर हमला कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Carousel

Bilaspur बिलासपुर। शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं ने एक युवक की जान ले ली। विवाद और हाथापाई के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा बछेरा पारा निवासी आकाश सूर्या प्राइवेट नौकरी करता है। आज भी वह सुबह 9 बजे नौकरी में जाने के लिए घर से निकला तभी इसी क्षेत्र में रहने वाले शुभम साहू ने उसे मोहल्ले में ही रोक लिया। दोनों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। शुभम ने आकाश सूर्या के साथ गाली–गलौज करना शुरू कर दिया। आकाश के मना करने पर शुभम हाथापाई पर उतारू हो गया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच शुभम ने अपने पास रखा चाकू निकाल कर आकाश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एकाएक चाकू से हुए हमले से आकाश को संभलने का मौका नहीं मिला और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।

  गांजा तस्करी में छत्तीसगढ़ी अभिनेता अजय त्रिपाठी की गिरफ्तारीअनूपपुर जिले की कोतमा पुलिस ने चार साल पुराने गांजा तस्करी मामले में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता अजय त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से गिरफ्तार किया है। उन्हें 17 मार्च 2021 को केवई पथरौड़ी के पास एक अर्टिगा कार से 219.5 किलो गांजा बरामद होने के मामले में फरार चल रहे थे। इस मामले में कार चालक सोनू उर्फ हेमराज सपहा पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। अजय त्रिपाठी को साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी ओडिशा के सोहेला थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। अजय त्रिपाठी को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया गया है, ताकि उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। अजय त्रिपाठी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता और एल्बम निर्माता हैं। उनकी गिरफ्तारी ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। पुलिस अब इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।यह गिरफ्तारी पुलिस की नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

घटना की जानकारी मोहल्ले वालों से मिलने पर आकाश के परिजन मौके पर पहुंचे और बाइक में लेकर आकाश को सिम्स पहुंचे जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत आकाश को मृत घोषित कर दिया।

दोनों के बीच मारपीट होता देख लोगो ने सिरगिट्टी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक आकाश को उसके घर वाले अस्पताल ले गए थे। मोहल्ले वालों से जानकारी लेकर पुलिस ने हमलावर शुभम को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार शुभम ने पहले भी आकाश के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया था। पर सख्त कार्रवाई नहीं होने की वजह से आरोपी शुभम के हौसले बुलंद थे। परिजनों के अनुसार अगर पुलिस पहले ही शुभम के खिलाफ सख्त कार्यवाही करती तो उनके घर का बेटा जिंदा होता।

बता दे कि नयायधानी में लगातार चाकूबाजी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। परसों भी प्रेम प्रसंग के विवाद में एक नाबालिक ने दूसरे नाबालिक के ऊपर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि इस मामले में भी पुलिस ने हमलावर नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.