
Janjgir जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल की नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। घोषित सूची में जांजगीर–चांपा जिले के युवा नेता सूर्य प्रताप सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूर्यकांत ने पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई थी। पार्टी कार्यक्रमों के डिजिटल प्रबंधन और प्रचार–प्रसार में उनकी भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है।


उनकी नियुक्ति पर भाजपा रायगढ़ जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, युवा नेता राहुल सेन, राकेश राठौर, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिमन्यु राठौर तथा भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री शिव चमन सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पार्टी कार्यकर्ताओं में नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है।

Live Cricket Info

