IAS/IPSTransfer🏙️ राज्य व शहर

CG NEWS: – संत श्री नामदेव महाराज जी की 755वीं जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी, किसी से नहीं लिया जाएगा चंदा

कवर्धा। संत परंपरा के तेजस्वी प्रकाश पुंज और भक्ति आंदोलन के महान संत संत श्री नामदेव महाराज जी की 755वीं जयंती इस वर्ष श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। इस आयोजन को लेकर नामदेव समाज कल्याण समिति, कवर्धा की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

समिति ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष जयंती समारोह के आयोजन हेतु किसी भी व्यक्ति से चंदा नहीं लिया जाएगा। यदि कोई श्रद्धालु स्वेच्छा से सहयोग करना चाहे, तो वह समाज के बैंक खाते के QR कोड के माध्यम से सहयोग राशि जमा कर सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बड़े मंदिर में लगेगा 56 भोग

01नवंबर 2025, देव उठनी एकादशी के अवसर पर श्री राधा–कृष्ण बड़े मंदिर, कवर्धा में भगवान श्री बांके बिहारी जी को छप्पन भोग, वस्त्र एवं श्रृंगार अर्पित किया जाएगा। इसके बाद आगामी दिनों में संत श्री नामदेव सामाजिक भवन, भोजली तालाब, कवर्धा में एक दिवसीय जयंती उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

भक्ति, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा

नामदेव भवन में होने वाले इस आयोजन में पूजन–अर्चन, भक्ति सत्संग, प्रवचन और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के समस्त नामदेव बंधु एवं भक्तजन सपरिवार आमंत्रित हैं।

  पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिरगिट्टी मे लोहा चोरो पर प्रहार… पुलिस संरक्षण मे इलाके मे खप रहा था चोरी का माल.. किस मंत्री से करीबी बताकर प्रभारी कर रहे थे जेब गर्म! आखिर क्यो दे रहे थे इलाके मे कबाड़ी को संरक्षण..सी एस पी साहब के एक्शन से बदमाशो मे मचा हड़कंप..

समिति ने जिले के सभी नामदेव समाजबंधुओं से अपील की है कि वे संत नामदेव महाराज जी की शिक्षाओं, भक्ति और सेवा परंपरा को आत्मसात करते हुए इस जयंती में श्रद्धापूर्वक भाग लें और समाजिक एकता का संदेश दें।

जय संत नामदेव महाराज
जय श्री विट्ठल
– सचिव, नामदेव समाज कल्याण समिति, कवर्धा

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button