IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बर

CG news: – कुणाल शुक्ला के ट्वीट से मचा बवाल: मंत्री के जिले के एसपी पर महिला एसआई से दुष्कर्म का आरोप, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

कुणाल शुक्ला का एक ट्वीट देखे ????????????https://x.com/kunal492001/status/1983074102899568760?s=46

रायपुर।प्रदेश के ख्यातिप्राप्त आरटीआई कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला के एक ट्वीट ने छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी है।शुक्ला ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट में दावा किया है कि राज्य के एक रसूखदार मंत्री के जिले में पदस्थ एक महिला सब–इंस्पेक्टर (एसआई) ने वहीं के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कुणाल शुक्ला के अनुसार, पीड़िता कई दिनों से बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इधर–उधर भटक रही है, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही। उन्होंने यह भी कहा कि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामले को मंत्री के रसूख और एसपी की दबंगई के आगे दबा दिया गया है और पीड़िता को खामोश करा दिया गया है।

कुणाल शुक्ला के इस ट्वीट के बाद से ही पुलिस विभाग में हलचल तेज़ हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर खाकी वर्दी में सेवा दे रही महिला अधिकारी को ही न्याय नहीं मिल रहा, तो आम जनता की आवाज़ कौन सुनेगा।

  छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

सूत्रों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और राजनीतिक दबाव के कारण इसे दबाने की कोशिशें की जा रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय रायपुर इस पूरे प्रकरण पर क्या कदम उठाते हैं।

फिलहाल, इस विषय पर किसी भी अधिकारी या विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कुणाल शुक्ला के इस दावे ने सत्ता, सिस्टम और पुलिस की पारदर्शिता पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

मामला इसलिए और भी गंभीर और गर्म हो गया है क्योंकि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ आने वाले हैं।
राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर रायपुर से लेकर सचिवालय तक अफसरों की दिन–रात एक है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं, और पूरे शहर में सजावट से लेकर सुरक्षा प्लानिंग तक सब कुछ तेज़ी से चल रहा है।

इसी बीच खबर है कि देशभर के नेशनल मीडिया चैनल्स भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज के लिए रायपुर पहुँचने की तैयारी में हैं।

छत्तीसगढ़ इन दिनों जैसे उबल रही है — एक तरफ राज्योत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं, दूसरी तरफ अफसरशाही में मचा हड़कंप थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते कुछ महीनों में एक के बाद एक कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें वरिष्ठ अधिकारियों पर घोटाले और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या गृह विभाग इस बार भी मामले को ठंडे बस्ते में डालता है या पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कार्रवाई होती है।
फिलहाल, कुणाल शुक्ला का यह ट्वीट पूरे तंत्र के लिए कसौटी की घड़ी बन गया है।

https://x.com/kunal492001/status/1983074102899568760?s=46

https://x.com/kunal492001/status/1983074102899568760?s=46

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button