CG Murder News: पत्नी की हत्या के बाद शव को जंगल में फांसी पर टांगा, आत्महत्या दिखाने की कोशिश नाकाम; पति सहित दो गिरफ्तार

CG – पत्नी की हत्या आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम चरित्र पर संदेह के चलते पति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। वारदात के बाद सबूत मिटाने और मामले को आत्महत्या साबित करने के लिए शव को जंगल में पेड़ से लटका दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने पति और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पेड़ से लटका मिला था महिला का शव:–
थाना बलरामपुर अंतर्गत ग्राम झपरा-लातापानी के घने जंगल में 13 फरवरी 2026 की शाम एक महिला का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। सूचना मिलते ही सूचक अनिल खलखो की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई की गई।

मौके पर निरीक्षण के दौरान मृतिका के शरीर पर गंभीर चोटों और खरोंच के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसके बाद चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख किया गया कि मृतिका बंधनी (उम्र लगभग 50 वर्ष), पति गुना राम, निवासी झपरा की मौत हत्यात्मक है।

चरित्र शंका बनी हत्या की वजह:–
मर्ग जांच और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में सामने आया कि आरोपी गुना राम (58 वर्ष) अपनी पत्नी के बार-बार घर से बाहर जाने और देर से लौटने को लेकर शंका और नाराजगी रखता था।

जानकारी के अनुसार, मृतिका बुधवार को बलरामपुर बाजार गई थी और रात में वापस नहीं आई। गुरुवार को घर लौटने पर आरोपी ने गुस्से में उसे धक्का देकर गिरा दिया और बांस के डंडे के साथ हाथ-पैर से मारपीट की। इसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

हत्या छुपाने की साजिश, शव को फांसी पर लटकाया:–
जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी ने घटना को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से लखन कुम्हरिया (50 वर्ष), निवासी झपरा, के साथ मिलकर शव को जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका दिया।

संग्रहित साक्ष्यों के आधार पर अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 103(1), 238, 3(v) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पर्याप्त प्रमाण मिलने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।



न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी:–

गिरफ्तार आरोपी—
1. गुना राम पिता स्व. गेवा राम, उम्र 58 वर्ष, ग्राम झपरा
2. लखन कुम्हरिया पिता स्व. नन्का कुम्हरिया, उम्र 50 वर्ष, ग्राम झपरा

दोनों आरोपियों को 15 फरवरी 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस प्रकरण की आगे विस्तृत विवेचना कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.