🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर

CG Murder Case CBI jaanch:– बीरनपुर हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच,  ईश्वर साहू के ध्यानाकर्षण पर गृह मंत्री ने सदन में की घोषणा


रायपुर। बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच होगी आज गृह मंत्री ने विधानसभा में इसकी घोषणा की। गृह मंत्री ने साजा विधायक ईश्वर साहू के सवाल के जवाब में इसकी घोषणा की।

Advertisement Carousel


पिछले वर्ष बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरनपुर में युवक भुवनेश्वर साहू की एक समाज विशेष के लोगो ने हत्या कर दी थी। मामले में गांव में तनाव भी उत्पन्न हुआ था और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी भी की थी। उस समय की कांग्रेस सरकार ने मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने की पेशकश भी की पर परिजनों ने इंकार कर दिया था।

जिसके बाद भाजपा ने भी इसे चुनावी मुद्दा बनाते हुए सरकार आने पर प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करवाने की बात कही थी। भाजपा ने मृतक युवक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को साजा विधानसभा से टिकट दिया। ईश्वर साहू ने तत्कालीन मंत्री रविंद्र चौबे को चुनाव हराया और विधायक बने।

आज ईश्वर साहू ने बिरनपुर में हुए अपने पुत्र के हत्याकांड के मामले में ध्यान आकर्षण लाकर गृह मंत्री विजय शर्मा का ध्यान आकर्षित करवाया। आरोप है कि, पिटाई करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और पुरुष भी शामिल थे। लेकिन हत्या के आरोप में गिरफ्तारी महज कुछ लोगों की हुई। ईश्वर साहू के ध्यानाकर्षण पर चर्चा करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने बिरनपुर कांड की सीबीआई जांच की घोषणा कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button