🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

CG Judge Transfer:–3 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों समेत 18 न्यायाधीशों के हुए तबादले, हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय में भी बदलाव, 31 जिला जजों को मिला सलेक्शन ग्रेड

CG Judge Transfer:– छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायाधीशों के बड़े पैमाने पर बदलाव किए हैं। तीन जिलों के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के अलावा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार,रजिस्ट्रार विजिलेंस और स्टेट ज्यूडिशल अकैडमी के डायरेक्टर को भी बदल गया है। 31 न्यायाधीशों को सलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

Bilspur बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की अनुमति से न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में तीन जिलों के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को बदल गया है। हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल एवं रजिस्टर विजिलेंस के पदों पर भी नई पदस्थापना की गई है। सिविल जजट का भी ट्रांसफर हुआ है। इसके साथ ही 31 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को सलेक्शन ग्रेड दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जारी आदेश के मुताबिक संतोष शर्मा प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट सूरजपुर को कोरबा का नया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। के विनोद कुजूर रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट को दुर्ग जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार साहू को जशपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

  मंत्र में तारण और मारण दोनों शक्ति होती है समाहित - पुरी शंकराचार्य

छत्तीसगढ़ स्टेट ज्यूडिशल अकैडमी के डायरेक्टर संतोष कुमार आदित्य को कोरबा का एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है। रजिस्ट्रार विजिलेंस हाईकोर्ट के पद पर पदस्थ मनीष ठाकुर को हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है। जशपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार विजिलेंस के पद पर पदस्थापना दी गई है।

निधि शर्मा तिवारी एडिशनल रजिस्टर हाई कोर्ट को छत्तीसगढ़ स्टेट ज्यूडिशल अकैडमी का नया डायरेक्टर बनाया गया है। महासमुंद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार पांडे को हाईकोर्ट में एडिशनल रजिस्ट्रार बनाया गया है। इसके अलावा 31 डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज को जिला जज एंट्री लेवल सलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button