🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSदेश - विदेशनियुक्तिरायपुर🏙️ राज्य व शहर

CG IPS News:– आईजी सीआईडी हुए केंद्र में भी आईजी इम्पैनल, लंबे समय तक रहे हैं प्रतिनियुक्त में

Raipur रायपुर। केंद्र सरकार की गृह मंत्रालय ने देशभर के विभिन्न कैडरों के आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय स्तर पर आईजी के रूप में इम्पैनल किया है। इस सूची में कुल 13 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुव गुप्ता भी इस इम्पैनमेंट में शामिल हैं। वे वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, रायपुर में आईजी सीआईडी के पद पर तैनात हैं। सूची में 2001 से 2005 बैच के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

Advertisement Carousel

कौन हैं आईपीएस ध्रुव गुप्ता:–

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दे ध्रुव गुप्ता छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूलतः दिल्ली के रहने वाले हैं। दो मई 1980 को जन्मे ध्रुव गुप्ता ने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। फिर यूपीएससी क्रेक कर आईपीएस बने। अविभाजित बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर उन्होंने गौरेला थाना प्रभारी के पद पर कार्य किया। फिर बिलासपुर सिविल लाइन सीएसपी भी रहें। महासमुंद के एसपी भी ध्रुव गुप्ता रहें। सेनानी सातवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई के पद पर पदस्थ रहें। फिर इंटेलिजेंस ब्यूरो में लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर रहें। आईबी में रहते हुए ही उन्हें डीआईजी से आईजी के पद पर प्रोफार्मा प्रमोशन राज्य सरकार ने दिया था। डेपुटेशन से वापस लौटने के बाद पिछले साल मई 2025 से वे आईजी सीआईडी के पद पर पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ हैं। साथ ही सीसीटीएनएस/एससीआरबी और तकनीकी सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें दिया गया है। आईपीएस ध्रुव गुप्ता की गिनती प्रदेश के बेहद ईमानदार आईपीएस अधिकारियों में होती हैं।

  धरसींवा में होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

क्या लिखा इंपैनलमेंट आदेश में:–

केंद्र सरकार ने आदेश में लिखा है कि इस संबंध में निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एसीसी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के प्रस्ताव पर लिया गया था।

गृह मंत्रालय के पुलिस-I डिवीजन (IPS-IV सेक्शन) द्वारा कर्तव्य भवन से जारी आदेश के अनुसार, पैनल में सदस्यों को शामिल करने की प्रक्रिया विभिन्न विचार श्रेणियों के तहत की गई है, जिनमें प्रथम समीक्षा, द्वितीय समीक्षा और प्रारंभिक स्थगन शामिल हैं।

बता दे केंद्र में आईजी इम्पैनलमेंट का मतलब होता है कि अब ये अफसर जब भी केंद्र में डेपुटेशन पर जाएंगे तो आईजी रैंक पर जाएंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button