🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

CG Crime News:– गर्लफ्रेंड को लेकर तकरार बनी वारदात की वजह, 12वीं के छात्र का स्कूल के सामने से चाकू की नोक पर अपहरण, सफारी में बैठाकर की पिटाई

CG Crime News:– गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में 12वीं के छात्र को स्कूल के सामने से चाकू की नोक पर सफारी वाहन में अगवा कर गोविंदम पैलेस के पीछे ले जाकर मारपीट की गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है, जबकि एक बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement Carousel

Bilaspur News:– बिलासपुर। स्कूली छात्रों के बीच चल रहा आपसी विवाद उस वक्त खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया, जब गर्लफ्रेंड को लेकर हुई कहासुनी के बाद 12वीं के एक छात्र को स्कूल के ठीक सामने से चाकू दिखाकर अगवा कर लिया गया। आरोप है कि उसे जबरन सफारी वाहन में बैठाकर ले जाया गया और सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात में शामिल तीनों आरोपी भी छात्र हैं। इनमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरा आरोपी दो माह पहले ही 18 वर्ष का हुआ है।

स्कूल के सामने रोका, गले पर चाकू रखकर वाहन में बैठाया

मेडिकल एजेंसी संचालक हर्ष द्विवेदी, निवासी अमेरी रोड देवेंद्र नगर, ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा यज्ञ द्विवेदी सिविल लाइन क्षेत्र के अमेरी चौक स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में कक्षा 12वीं का विद्यार्थी है।

11 फरवरी की सुबह लगभग 11:30 बजे वह स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान सीजी 10 एन 7511 नंबर की सफारी गाड़ी से पहुंचे तीन छात्रों ने उसे स्कूल के सामने रोक लिया। पहले गालीगलौज की गई, फिर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक आरोपी ने इस बात पर आपत्ति जताई कि यज्ञ उसकी गर्लफ्रेंड से बातचीत क्यों करता है।

  Sarkari naukri: NABARD BANK– केंद्र के सरकारी बैंक में दसवीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, ऑफिस अटेंडेंट के 108 पदों पर हो रही भर्ती

जब यज्ञ ने विरोध किया तो उसके गले पर चाकू अड़ा दिया गया और उसे जबरन वाहन में बैठा लिया गया। बाद में उसे गोविंदम पैलेस के पीछे ले जाकर मारपीट की गई।

तीन आरोपी, दो नाबालिग

जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों में से केवल एक छात्र उसी स्कूल का है, जबकि अन्य दो उसके मित्र बताए जा रहे हैं। एक आरोपी कक्षा 9वीं में पढ़ता है, जबकि दूसरा 12वीं का छात्र है। तीनों में से दो की उम्र 18 वर्ष से कम है, जबकि एक आरोपी हाल ही में बालिग हुआ है।

पहले से चल रहा था आपसी तनाव

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि छात्रों के बीच पहले से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। यह भी चर्चा है कि पीड़ित छात्र ने ही किसी आरोपी को मैसेज कर मिलने बुलाया था, जिसके बाद विवाद और भड़क गया। हालांकि इन तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।सिविल लाइन पुलिस ने मामले में अपहरण और मारपीट का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल छात्र को चोटें आई हैं।

सफारी वाहन और बेसबॉल बैट जब्त

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफारी गाड़ी को जब्त कर लिया है। साथ ही मारपीट में इस्तेमाल की गई बेसबॉल भी कब्जे में ली गई है। दोनों नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button