✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

CG BREAKING:महंगे दामों में प्लाट बेचने की थी तैयारी, निगम ने तोड़ा सड़क, बिल्डर से होगी पैसे की वसूली

बिलासपुर ,14अप्रैल 2025 : बिलासपुर-कोनी रोड पर एक बिल्डर ने मुख्य मार्ग से लगे नाले को पाटकर सड़क बना लिया। इससे बिलासपुर-रतनपुर मेन रोड से उसके प्लाटिंग की दूरी मात्र सौ मीटर हो गई। मुख्य मार्ग से लगी प्लाटिंग के बाद बिल्डर महंगे दामों पर अपनी जमीन बेचने की तैयारी कर रहा था, जिस पर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर निगम की टीम ने नाले पर बनी सीसी रोड को बुलडोजर से उखाड़ दिया है। वहीं, अब तोड़फोड़ की कार्रवाई के पैसे भी बिल्डर से वसूलने की तैयारी चल रही है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

दरअसल, बिलासपुर-रतनपुर रोड पर बिलासा ताल के पास एक बिल्डर ने नाले की जमीन पर कब्जा कर 100 मीटर अंदर तक सड़क बना लिया था। उसे वह अपनी जमीन का मेन रोड बताकर लोगों को महंगे दामों पर बेच रहा था। इसकी शिकायत कलेक्टर अवनीश शरण तक पहुंची। इस पर उन्होंने एसडीएम मनीष साहू को जांच के निर्देश दिए। एसडीएम मनीष साहू ने मौके का निरीक्षण किया और फिर तहसीलदार विभोर यादव से प्रतिवेदन मांगा। विभोर यादव ने इस सड़क को अवैध बताया। जिसके बाद एसडीएम मनीष साहू ने निगम कमिश्नर अमित कुमार को इसकी जानकारी दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निगम ने सीसी रोड पर चलाया बुलडोजर
जिसके बाद निगम आयुक्त अमित कुमार के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध सड़क को तोड़कर नाले की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। अब राजस्व विभाग द्वारा अवैध निर्माण और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए बिल्डर से तोड़फोड़ की वसूली करने की तैयारी भी चल रही है। विभाग ने क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

  साइबर अपराधियों ने बदल दिया क्राइम का तरीका, रतनपुर पुलिस से जानिए फ्रॉड से बचने के उपाय

40 लोगों को प्लाट बेचने की तैयारी
राजस्व विभाग की जांच में यह पता चला है कि जिस जमीन तक पहुंचने के लिए बिल्डर ने निगम की आड़ में सड़क का अवैध निर्माण कराया था, उस जमीन की करीब 40 प्लाटिंग हो चुकी थी। जमीन की स्थिति क्या हैं, प्लाटिंग वैध या अवैध यह सब जांच का विषय है। इस सड़क के बनने से जमीन का दाम बिल्डर ने बेतहाशा बढ़ा दिया था।

बिल्डर ने विरोध करते हुए मचाया हंगामा
नाले की ज़मीन पर अवैध निर्माण होने पर निगम अधिकारियों ने पूरी सड़क को जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ दिया। इस कार्रवाई के दौरान निगम की टीम और बिल्डर के बीच काफ़ी बहस भी हुई। बिल्डर सीसी रोड को तोड़ने का विरोध कर रहा था। लेकिन, निगम की टीम ने सड़क को पूरी तरह तोड़ दिया। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह निर्माण पूरी तरह अवैध था।

खेती की ज़मीन को टुकड़ों में काट अवैध प्लॉटिंग
कोनी सहित शहर के कई क्षेत्रों में खेती की ज़मीन पर अवैध प्लॉटिंग कर उसे टुकड़ों में बेचा जा रहा है। बिल्डर बिना किसी अनुमति के कृषि भूमि को व्यावसायिक बताकर प्लॉट काट रहे हैं। न तो सड़क की व्यवस्था है, न ही पानी-बिजली की सुविधा। फिर भी लोगों से मोटी रक़म वसूली जा रही है। न तो ज़मीन का नक्शा पास है और न ही कोई वैध अनुमति।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button