छत्तीसगढ़

CG BREAK : पोस्टमार्टम के लिए रिश्वत मांगने वाला अस्पताल कर्मी निलंबित

मनेन्द्रगढ़, 24 अप्रैल। पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये मांगने वाले सरकारी अस्पताल के कर्मचारी श्याम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मृतक अमृत लाल साहू के परिजनों की शिकायत और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर की गई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोप है कि मनेन्द्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्वच्छक श्याम कुमार ने पोस्टमार्टम के बदले मृतक के परिजनों से पैसे मांगे। मामले की शिकायत मिलने पर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट में आरोप सत्य पाए जाने के बाद CMHO ने श्याम कुमार को सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्याम कुमार का मुख्यालय अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजी, जिला एमसीबी में रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ता दिया जाएगा।

 

यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठे हैं। प्रशासन का यह कदम सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश माना जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button