🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

वीआईपी रोड में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 10 मजदूर घायल, 3 की हालत गंभीर…

Ro No. 13952/ 34

रायपुर । रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को वीआईपी रोड स्थित निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 10 मजदूर इमारत के मलबे में दब गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 7 घायलों को मामूली चोट आई हैं।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के दौरान निर्माण कार्य जारी था

यह हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर हुआ, जहां अविनाश ग्रुप की बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। घटना के समय तीसरे मंजिल पर काम किया जा रहा था। निर्माण के दौरान अचानक इमारत गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है। मलबे को हटाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

 

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

दस मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। अधिकारियों ने बताया कि अभी भी कुछ मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

  छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित

 

इलाके में दहशत का माहौल

हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और घटनास्थल पर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है।

 

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button