🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS:कोरबा में पुलिस की मासिक बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर बनी नई रणनीति…

कोरबा,09अप्रैल 2025  . आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जिले में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई।

Advertisement Carousel

बैठक में एसपी श्री तिवारी ने अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं पर संवेदनशीलता, गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान जनसंवाद बढ़ाकर शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button