शहर के बार में बाउंसरों ने युवक को पीटा, नियम विरुद्ध धड़ल्ले से चल रहे बार

बिलासपुर- शहर में नियमों के परे जाकर देर रात खुल रहे बार में बीती रात एक बार फिर से मारपीट हो गई। इस दौरान बार के बाउंसरो ने शहर के युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने इसकी एफआईआर पुलिस में दर्ज करवाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक में स्थित तंत्रा बार में कल देर रात बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। देर रात लगभग 1:00 बजे टेबल हटाने की विवाद में भर के बाउंसर और सरकंडा के प्रॉपर्टी डीलर आदित्य तिवारी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद बार के बाउंसर मिलकर आदित्य तिवारी को पीटने लगे। पार्टी में शामिल लड़के लड़कियों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उनसे भी हुज्जत की गई। सोचता मिलने पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत करवाया। इसके बाद घायल आदित्य तिवारी ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर अपराध दर्ज करवाया है। मारपीट में उसके आंख के ऊपर व चेहरे में गंभीर चोटे लगी हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दे देर रात तक शहर में रसूखदार बार चलाते हैं। इससे पहले भी तंत्रा बार में दो बार मारपीट की घटना सामने आ चुकी है। देर रात तक खुलने वाले शहर के ओमिगोस बार में छत्तीसगढ़िया फिल्म अभिनेत्री से भी मारपीट हो गई थी। इसके अलावा रायपुर रोड में संचालित पेट्रिशियन बार के बाहर भी देर रात नशेड़ी युवक युवती भिड़ गए थे। पर पुलिस ने रसूखदार बार संचालक की बजाए उल्टा बार के कर्मचारी को ही प्रार्थी बना दिया था। लगातार कार्रवाई नहीं होने से रसूखदार बार संचालको के हौसले बुलंद हैं। भूगोल बार में भी ड्रग्स सप्लाई का मामला सामने आ चुका हैं।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.