बेमेतरा के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 की मौत, रायपुर में 6 गंभीर रूप से जख्मी, इलाज जारी, सीएम विष्णुदेव साय ने जताई संवेदना



उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एसपी बात कर घटना की जानकारी ली, बचाव कार्य जारी

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में शनिवार की सुबह एक बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद इलाके के कई गांवों में अफरा-तफरी मच गई। इस धमाके में 4 लोगों के मारे जाने की भी खबर सामने आ रही है. मलबे में कई लोगों के दबे होने की भी आशंका है, 6 लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फैक्ट्री के पास सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। कलेक्टर रणबीर शर्मा भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल फैक्ट्री से घायलों को निकाल कर रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन की टीम मौके पर
फिलहाल फैक्ट्री में धमाका क्यों हुआ, इसकी जांच की जा रही है। लोगों को धमाके वाले इलाके से दूर रखा जा रहा है। बेमेतरा के यह बारूद फैक्ट्री काफी बड़े इलाके में फैला हुआ है। धमाके के बाद आस-पास के इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ब्लास्टिंग के बाद बेरला एसडीओपी फौरन मौके पर पहुंचे।

डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान
बेमेतरा में हुए फैक्ट्री ब्लास्ट को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बोरसी में अत्यंत हृदय विदारक घटना हुई हैं। लगातार प्रसाशन के संपर्क में हूं। एसपी से बात हुई हैं। राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया है। प्रशासन की टीम मौक़े पर मौजूद है। दमकल की गाड़ियां भी आसपास के जिलों से बुलाए गए हैं। हर संभव प्रयास प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। मलबे में भी कुछ लोगों की फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य के बाद ही स्तिथि स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पूरा प्रशासन एकजुट होकर लगा हुआ है।

मौके पर पहुंचे कलेक्टर रणबीर शर्मा
इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रणबीर शर्मा मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही एसडीआरएफ की टीम आयेगी मलबा हटाने का काम शुरु कर दिया जायेगा। साथ ही उऩ्होंने कहा कि फैक्ट्री के संचालकों से बात कर रहा हूँ, कितनी मजदूरों की संख्या थी इन सब की जानकारी लेकर अपडेट किया जायेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.