🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़🏛️ राजनीती न्यूज़

किसानो के कर्ज माफी का नब्ज टटोल रही भाजपा
जांजगीर लोकसभा की आठो सीटो पर चला था किसानो के कर्जमाफी का जादू ,अब कर्ज माफी के लिए पार्टी जुटा रही आँकडा



जांजगीर चांपा।जांजगीर लोकसभा मे भाजपा और कांग्रेस मे कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है जहां भाजपा ने मसनिया कला से महिला उम्मीदवार कमलेश जांगडे को मैदान मे उतारा है वही कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री डा शिवकुमार डहरिया पर अपना दांव खेला है वही बसपा ने रोहित डहरिया के उपर दांव खेलकर चुनाव को त्रिकोणीय संघर्ष मे बदल दिया है।

Advertisement Carousel

पूर्व मे हुए विधानसभा चुनाव की बात करे तो जांजगीर लोकसभा की आठो विधानसभा सीटो मे कांग्रेस पार्टी ने अपना परचम लहराया था वही भाजपा पार्टी सीटो को लेकर क्लीन स्वीप हो गई थी इसके लिए भाजपा पार्टी ने बीते चुनाव की समीक्षा की थी जिसमे किसानो की कर्ज माफी का मुद्दा जांजगीर लोकसभा के आठो विधानसभाओ मे तेजी से गूंजा था जिसके कारण किसानो ने कांग्रेस पार्टी को वोट देकर यहां की सभी सीटो से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाकर विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करने रायपुर भेजा  विश्वस्त सूत्रो की माने तो बीजेपी भी अब पार्टी के अँदरखाने से किसानो की कर्ज माफी के आँकडे जुटाने की तैयारी मे लगी हुई है  क्योकि जांजगीर लोकसभा कृषि प्रधान क्षेत्र है जिसमे अधिकांश परिवार कृषक है और किसानो के वोटो को साधने के लिए भाजपा पार्टी किसानो की कर्ज माफी कर बडा दांव खेल सकती है  यही वजह है की भाजपा पार्टी भी जांजगीर लोकसभा के किसानो के कर्ज माफी का बडा प्लान तैयार करने मे जुटी है जिसके लिए बकायदा जांजगीर लोकसभा के किसानो के व्दारा अब तक के लिए गए कर्ज का आँकलन कराने आँकलन प्रपत्र मे आँकडे जुटाने मे लगी हुई है सूत्रो की माने तो किसानो के कर्ज माफी के आँकडे जुटाने का मतलब ही यही है की किसानो के हित मे भाजपा अँदर ही अँदर कोइ बडा कदम उठाने वाली है बहरहाल जांजगीर लोकसभा मे मतदाताओ को लुभाने के लिए तीनो पार्टीयाँ जोर शोर से लगी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button